70वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में पापड़ी की बेटियों का जलवा, राज्य स्तर पर चयन

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|70वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पापड़ी की छात्राओं ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शील्ड एवं मेडल हासिल किए, वहीं खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।राज्य स्तर पर चयन की खबर गांव पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय स्टाफ ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह के साथ नाचते हुए चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी की प्रधानाचार्य नीतू शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय स्टाफ की ओर से रेणू मीणा, बाबूलाल राठौर, ज्योति जैन कृष्ण कुमार को साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान विद्यालय परिवार की तरफ से उपप्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी का आभार जताया व्यक्त किया कार्यक्रम में समस्त स्टाफ मौजूद रहे एवं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।