अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, पांच बड़े सेवा प्रकल्पों का संकल्प

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की इकाई दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में प्रांतीय संरक्षक डॉ. अशोक सिंघल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सेवा प्रकल्पों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी ने बताया कि आगामी अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर भीलवाड़ा में कई सेवा एवं सामाजिक कार्य किए जाएंगे। इन सेवा संकल्पों को क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना ने उपस्थित पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया।प्रदेश युवा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य संगठन, महिला टीम एवं युवा टीम के माध्यम से पांच बड़े सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे।

11 जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, उदयपुर के निर्देशानुसार डॉ. अशोक सिंघल के नेतृत्व में शिक्षा को संबल कार्यक्रम के तहत कैरियर काउंसलिंग के साथ समाज के 11 जरूरतमंद बच्चों की संपूर्ण पढ़ाई की जिम्मेदारी संगठन द्वारा उठाई जाएगी।

बैठक में आशीष अग्रवाल ने बताया कि संगठन की ओर से 21 अग्रवाल परिवारों को संबल एवं विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। इसकी पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

भीलवाड़ा में बड़ा चिकित्सा शिविर लगाने का प्रस्ताव

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि भीलवाड़ा में बड़ा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाए। इसमें उच्चस्तरीय चिकित्सकों द्वारा परामर्श, विभिन्न जांचें, एक्स-रे एवं दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जाएगा।

युवा उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही भीलवाड़ा को राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी का अवसर मिलने वाला है। इसके साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपूरिया एवं महिला प्रदेश महामंत्री नूतन सिंगला के नेतृत्व में महिला सम्मेलन तथा युवा प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में युवा सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने बताया कि बैठक में प्रदेश संरक्षक डॉ. अशोक सिंघल, प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र मित्तल, युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, आशीष लोहिया एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश अग्रवाल सहित अन्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।