पशु चिकित्सालय में आयोजित शिविर में पशुपालकों को रेबीज से बचाव की दी जानकारी
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, ब्यावर में एक दिवसीय निशुल्क सामूहिक श्वान टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निराश्रित एवं पालतू श्वानों का निशुल्क टीकाकरण किया गया।उपनिदेशक डॉ. तरुण पंत ने बताया कि रेबीज एक घातक संक्रामक बीमारी है। इसके बचाव एवं रोकथाम को लेकर पशुपालकों और आमजन को आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में कुल 52 निराश्रित एवं पालतू श्वानों का रेबीज से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण किया गया।शिविर में डॉ. तरुण पंत, डॉ. गौतम गायकवाड, डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव राठी, किशोर सोलंकी एवं सुरेश विश्नोई सहित पशु चिकित्सा कार्मिक मौजूद रहे।