अनिल कुमार खींची
जोधपुर । स्मार्ट हलचल|शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वें जन्मोत्सव के अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहीद स्मारक स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया।संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष भगत सिंह के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी शिविर के माध्यम से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह किया गया।शिविर में समाजसेवी विनोद सिंघवी, आदर्श शर्मा, जोधपुर नगर निगम पार्षद हकीम खान मारवाड़, जगदीश गांधी, एडवोकेट विजय शर्मा, जोधपुर वुशू संघ अध्यक्ष सुरेश डोसी, उपाध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव विनोद आचार्य, सुमेरपुर के समाजसेवी पंकज मेवाड़ा, समाजसेविका लक्ष्मी शेखावत, आशा कंवर जोधा सहित वंदे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्थान शहीदों की स्मृति में आगे भी रक्तदान सहित जनसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।