राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

तीसरे दिन चारों एरीना में हुए रोमांचक मुकाबले, विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। छात्र एवं छात्रा वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चारों एरीना में ‘सरियत’, ‘जुम्बी’, ‘सिजेक’ और ‘चोंग सुंग’ जैसे ताइक्वांडो के उद्घोष गूंजते रहे।प्रतियोगिता संयोजक डॉ. निवेदिता पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) शंकरलाल शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, साहस, संयम और खेल भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ये रहे प्रमुख परिणाम: 17 वर्ष छात्रा 38 किग्रा वर्ग में सीकर की अनुष्का प्रथम, बीकानेर की चेतली द्वितीय तथा नागौर की भाविका तृतीय रहीं। 17 वर्ष छात्र 41 किग्रा वर्ग में सीकर के अक्षत गोयल प्रथम, कोटा के रिदम शर्मा द्वितीय तथा अजमेर के कुणाल राव तृतीय रहे। 51 किग्रा वर्ग में बीकानेर के हर्षित सिंह प्रथम, अजमेर के वंश शर्मा द्वितीय तथा कोटा के निश्चल और जोधपुर के अब्दुल्ला तृतीय रहे। 55 किग्रा वर्ग में सीकर के हिमांशु गौरा प्रथम, श्रीगंगानगर के त्रिलोक द्वितीय तथा भरतपुर के प्रियांश और चित्तौड़गढ़ के रितेश तृतीय रहे।

आज होंगे नए भार वर्गों के मुकाबले: 19 वर्ष छात्र वर्ग में अंडर-68, अंडर-73, अंडर व प्लस-78 किग्रा तथा 17 वर्ष छात्र वर्ग में अंडर-63, अंडर-68 एवं प्लस-78 किग्रा के मुकाबले होंगे। इसके अलावा 19 वर्ष छात्रा एवं 17 वर्ष छात्रा वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. सीमा कृपलानी, रोहित जैन, विनीत बंसल, महेंद्र सांखला, गणेशदत्त शर्मा, चेतन राठौड़, यशपाल सिंह यादव, रश्मि अग्रवाल, नीता व्यास, तकनीकी सलाहकार राकेश जयपाल, हनुमान सहाय, पूनम, प्रियंका, विपिन कुमार एवं सतीश पलसानिया सहित आयोजन समिति के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।