जनप्रतिनिधि संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

(अमर चन्द बैरवा)

 

दौसा|स्मार्ट हलचल।भांकरी रोड स्थित कैप्टन छुट्टनलाल मीणा टाउन हॉल में शुक्रवार को जनप्रतिनिधि संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना और संवाद कार्यक्रम देखा।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ग्राम पंचायतों में विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री का संदेश देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।