थांवला।लुकमान शाह
स्मार्ट हलचल।2 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जय प्रकाश शर्मा जी, उपप्रधानाचार्य श्री शिवदान जी लखावत एवं समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, भाषण एवं “गांधी बनो” वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 के विद्यार्थी विकास चौकीदार ने गांधी जी की वेशभूषा धारण कर उनकी प्रतिमूर्ति प्रस्तुत की, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
रचना तेतरवाल, निर्मला चौधरी, सोफिया, उषा एवं नितेश ने भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री रफीक मोहम्मद जी, श्री भूपेंद्र जी, श्री सुनील जी गर्वा एवं श्री राजू जी लेगा आदि ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों, संघर्ष तथा देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।
विकास चौकीदार को गांधी जी की प्रतिमूर्ति के रूप में तैयार करने में श्री जेठू सिंह जी, श्री मोइनुदीन जी एवं श्री राकेश जी भाटी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ—श्री पवन कुमार जी, श्री सहदेव सिंह जी लखावत, श्री राजू जी लौरा, श्री रामदेव जी बडियासर, श्री बलवीर सिंह जी चारण, श्री सुनील कुमार लूणा, श्री रामकुमार जी, श्री कुलदीप जी चौधरी, श्री विनोद कुमार शर्मा, श्री लोकेश कुमार मीणा, श्री नेमाराम जी कासनियां, श्री सोहन लाल जी बेनीवाल, श्री राकेश कुमार जी एवं अन्य सहयोगी सदस्यों—का महत्व