गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने चांगगेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर गांधीजी की प्रतिमा तथा उदयपुर रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान का प्रतीक है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भरत बाघमार ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से त्याग, सेवा, ईमानदारी और जनकल्याण की प्रेरणा मिलती है। शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नृसिंह गहलोत ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।

ब्लॉक प्रवक्ता वृतंजय आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष **अजमत काठात, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल, सतीश जाग्रत, ब्लॉक महासचिव गोपाल डाणी, पार्षद विक्रांत यादव, प्रिंस ओस्तवाल, घनश्याम फुलवारी, कांता ग्वाला, संजय चौहान, जान मोहम्मद, राहुल सामरिया, राजेन्द्र कुमावत, एडवोकेट विरेंद्र अवाना, अजय स्वामी, मनीष सामरिया, नारायण मेहरड़ा, गनपत पंडित, रामलाल लखन, अशोक पंडित, बृजराज दुलगच, बृजवल्लभ पाराशर, देवकरण शर्मा, अरविंद मेवाड़ा, अश्वनी प्रजापति, जीवराज जावा, मोतीलाल फुलवारी, योगेश पंचोली, लोकेश भाटी, लक्ष्मीनारायण सोनी, यशपाल तुंगरिया, राहुल कड़ीवाल, भगवानदास मेघवाल, गुलराज जावा, त्रिभुवन राय शर्मा, रवि डंडायत, दिनेश चांदावत, जगदीश जांगिड़, नारायण मेघवाल, नेमीचन्द पंवार, किशन काठात, नारायण सिंह रावत, रमेश पन्नू, मोहन काठात सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।