राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक सप्ताह में 38 गाटर, 21 बिना नंबर और 10 काली फिल्म लगे वाहन जब्त

​सादुलपुर, (बजरंग आचार्य ) –

स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद (आई.पी.एस.) के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस थाना राजगढ़ ने एक सप्ताह में बड़ी प्रभावी कार्रवाई की है।​इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 38 गाटर लगे वाहन, 21 बिना नंबर के वाहन तथा 10 काली फिल्म लगे वाहनों को जब्त किया है। साथ ही, बिना नंबर वाले वाहनों पर नंबर भी अंकित करवाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधी तत्वों द्वारा वाहनों के साथ अनाधिकृत छेड़छाड़ कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से गाटर या काली फिल्म न लगाएं तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।