पीथास में योग की पाठशाला, बच्चों से ग्रामीणों तक गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

निःशुल्क शिविर में योगासन-प्राणायाम का अभ्यास, नियमित योग से निरोग रहने का संकल्प

भीलवाडा( महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल।स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश लेकर शनिवार को मांडल तहसील के पीथास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आयोजित हुआ। सुबह 6:15 से 7:30 बजे तक चले शिविर में विद्यार्थियों से लेकर ग्रामीणों तक ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सानिध्य एवं स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में पतंजलि योग समिति भीलवाड़ा के जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक भंवरलाल शर्मा ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली की भी कुंजी है।
शिविर में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने भाग लिया तथा नियमित योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।