डायबिटीज, बीपी, दंत रोग व एक्यूप्रेशर की नि:शुल्क जांच और परामर्श

आज 53वां विशाल मेडिकल जांच शिविर

डायबिटीज, बीपी, दंत रोग व एक्यूप्रेशर की नि:शुल्क जांच और परामर्श

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल ।श्री अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत संस्था की ओर से आज रविवार को लालान गली स्थित श्री अग्रवाल मारवाड़ी भवन में 53वां विशाल मेडिकल जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।संस्था अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि शिविर में डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन से संबंधित मरीजों के लिए ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन एवं बीपी की नि:शुल्क जांच की जाएगी। एम्स दिल्ली के पूर्व रेजिडेंट डॉ. के.के. ऋषभ पुरोहित विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. तृप्ति तंवर दंत परीक्षण कर उपचार की सलाह देंगी, जबकि डॉ. कल्पना गोयल एक्यूप्रेशर पद्धति से विभिन्न प्रकार के दर्द एवं नसों की कमजोरी संबंधी उपचार व परामर्श देंगी।

शिविर संयोजक घनश्याम अरड़का ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली, तनाव एवं व्यस्तता को देखते हुए 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों तथा डायबिटीज की आनुवंशिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच का लाभ लेना चाहिए। डायबिटीज मरीजों के लिए खाली पेट (Fasting) एवं भोजन के दो घंटे बाद (PP) शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मंत्री राधेश्याम डाणी ने बताया कि पंचायत संस्था की ओर से बिना जाति-वर्ग भेदभाव के जरूरतमंदों को नि:शुल्क मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। शिविर का लाभ ब्यावर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उठा सकते हैं। संस्था पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।