(महेन्द्र नागौरी)
पंचायत चुनाव में आचार संहिता सख्त, सरकारी मशीनरी के राजनीतिक इस्तेमाल पर जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू की दोटूक
भीलवाड़ा0| स्मार्ट हलचल|पंचायत आम चुनाव-2026 में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग अब अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। सरकारी भवन, वाहन, खंभे, परिसर और अन्य परिसंपत्तियों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने आचार संहिता की कड़ाई से पालना के निर्देश जारी कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।