फायर ब्रिगेड ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर सिक्योरिटी ट्रेड के विद्यार्थियों को लाइव डेमो से दिया प्रशिक्षण

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग में व्यावसायिक शिक्षा के तहत संचालित सिक्योरिटी ट्रेड के विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके समझाने के साथ फायर टेंडर से लाइव डेमो भी दिया।
फायर ब्रिगेड के हिमांशु शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा सहित टीम ने विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन और सिक्योरिटी गार्ड की जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा सवालों के जवाब दिए।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन वोकेशनल ट्रेनर हेमंत पाटीदार ने किया।