(महेन्द्र नागौरी)
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन, एक घंटे तक कराया योगाभ्यास
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतिम दिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी मोहल्ला, पुर में जीवन-विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई।
कार्यक्रम में ट्रेनर डाॅ. अनिता हिरण ने बालिकाओं को करीब एक घंटे तक योगाभ्यास कराया और योग के जरिए स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष नंदलाल बैरवा ने कहा कि “करो योग, रहो निरोग” का संदेश स्वस्थ जीवन की मजबूत आधारशिला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भारती शर्मा ने की। मुख्य अतिथि तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सीमा खाब्या एवं विशिष्ट अतिथि मधु बुलिया रहीं। राज्य प्रभारी अभिषेक कोठारी, ट्रेनर डाॅ. अनिता हिरण व राजेश चोरड़िया का विशेष सानिध्य रहा।
संचालन मंत्री शिवकुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य भारती शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित बसंत माला, विद्या डोडवानी और रानी मैडम मौजूद रहीं।