पारोली में समीक्षा बैठक, गांव-गांव संगठन मजबूत करने का संकल्प
(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पारोली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक हुई। गढ़गेहुली माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी पंचायतीराज चुनाव और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मंथन किया गया।
प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि जिला प्रभारी ओमप्रकाश रैगर ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।
मौर्य के पारोली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जय भीम के नारों के बीच स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।