वीर तेजा कमेटी द्वारा चार दिवसीय मारवाड़ी नाटक का मंचन

रमेश चंद डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल|बीगोद वीर तेजाजी के चौक में तेजाजी महाराज के मारवाड़ी नाटक का मंचन चार दिवसीय दिनांक 5 अक्टूबर से शुरू हुआ ।जिसका समापन दिनांक 8 अक्टूबर को होगा।भीलवाड़ा जिले के सारण -बड़लियास की रतनदास वैष्णव एंड पार्टी द्वारा नाट्यकला के माध्यम से मंचन किया जा रहा है।साथ ही कोमिक के माध्यम से मनोरंजन भी किया जा रहा हैएवं प्रेरणादायक शिक्षा भी दी जाती है।वीर तेजा कमेटी बीगोद के मोहन लाल,शंकर लाल गुर्जर,देबी लाल नायक, भैरुलाल दरोगा सहित कमेटी सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग दें रहे हैं। दिनांक 7/10/26 को वीर तेजाजी नाट्यकला के कार्यक्रम में विधायक गोपाल लाल शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन लोकेश नागोरी सहित कई पार्षद उपस्थित हुए।इस अवसर पर विधायक ने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल में मारवाड़ी खेल ,नाटक का लोग बहुत आंनद लेते थे।अब टीवी एवं मोबाइल के बढ़ते चलन से मारवाड़ी नाटक देखने में रूचि कम हुई है।ग्रामीण क्षैत्रो में आज भी मारवाड़ी खेल, नाट्यकला देखने में ग्रामीणों की रुचि है। उन्होंने वीर तेजा कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्राचीन नाट्यकला का मंचन कर धर्म के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर कमेटी ने आगंतुक अतिथियों का साफा बंधवाकर सम्मान किया। कमेटी के अध्यक्ष देवीलाल नायक क्रांतिकारी ने बताया है कि करीब 15 वर्ष से यहां वीर तेजाजी के नाटक का मंचन चल रहा है। जिसे देखने ग्रामीण महिला एवं पुरुष आते हैं।सन् 2023 एवं 24 में अपरिहार्य कारणों से मंचन नहीं हुआ था।