(सुघर सिंह सैफई)
इटावा। स्मार्ट हलचल|पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को डीआईजी रेंज यमुना प्रसाद ने जनपद के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबिता सिंह, एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र सहित सभी सर्किल ऑफिसर मौजूद रहे।
बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में कानून व्यवस्था और यातायात से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक तरनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, सरदार मनदीप सिंह, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, लाइन पार अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, बृजेश राठौर, युवा अध्यक्ष रियाज अब्बासी, नवाब, धर्मेन्द्र यादव और आफताब खान मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला व्यापार मंडल की महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, ज्योति पालीवाल, शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित, धर्मेन्द्र प्रजापति, ताहा, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव और हाफिज खान सहित अन्य व्यापारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों की सहभागिता के माध्यम से सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई।