रेखचंद्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग:स्मार्ट हलचल|ऐतिहासिक नगरी कस्बा जुरहरा के प्राचीन व चमत्कारी श्री इन्द्रकुटी हनुमानजी मन्दिर पर शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों की शांति के लिए दीपदान किया गया। इस दौरान कस्बेवासियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर धार्मिक आस्था और श्रद्धा प्रकट की गई। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवसर पर दीपदान करना पुण्यदायी माना जाता है। प्राचीन इन्द्रकुटी मंदिर में दीपदान के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की करते हुए अपने पूर्वजों को याद किया। दीपों की जगमगाहट से मंदिर परिसर आकर्षक दिखाई दिया और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। प्राचीन धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपदान के दौरान मन्दिर परिसर पर भजन संध्या भी आयोजित की गई।