उर्स में उमड़े जायरीन मांगी अमन चैन की दुआ
न्यूज़ 11 अक्टूबर-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के भिश्ती की झुपड़िया सराना में पीर सैय्यद अब्दुल रशीद कादरी हमदानी का उर्स मुबारक का जलसा सदर बाजार से शुरू हुआ।उर्स का आगाज मौलाना आशिक अली ने कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुआ और जलसा गाजे बाजे के साथ शुरू हुआ। जहाँ बेंगू से आये कव्वाल अनवर भाई ने नबी की शान में,आका हुसैन,ख्वाजा गरीब नवाज की व अब्बा जी की शान में कलाम पेश किए।वही अकीदतमंदों ने जगह जगह स्वागत किया।जोश जुनून के साथ नारा ए तकबीर अल्लाहु अकबर,नारा ए रिसालत,या रसूलुल्लाह,उर्स मुबारक जिंदाबाद के नारों से कस्बा गूंज उठा।मौलाना कारी महफूजोरह्मान मौलाना आशिक अली,मौलाना मोहम्मद शाह आलम सदर अब्दुल गफ्फार,दरगाह व उर्स कमेटी सदर हाजी मोहम्मद शाबीर रंगरेज ने चादर शरीफ,अकीदत के फूल अगरबत्ती इत्र पेश कर अमन चैन खुशहाली की दुआ की और जायरीनों ने अपने व परिजनों के लिए उन्नति प्रगति,कामयाबी,
अच्छी सेहत,खुशहाली,मर्ज से कर्ज से मुक्ति की दुआ की।इस मौके पर सदर अब्दुल गफ्फार,उर्स व दरगाह कमेटी सदर हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज,चांद मोहम्मद नीलगर,रशीद मोहम्मद,शौकत मोहम्मद,मोहम्मद निसार,
मौलाना आशिक रजा,मौलाना कारी महफ़ूजुरहमान दिल्ली, मौलाना मोहम्मद शाह आलम काछोला पेश इमाम,
मोहम्मद जमील,पीरू मोहम्मद,आजाद मोहम्मद,मोहम्मद फरियाद,रईस मोहम्मद,रज्जाक मोहम्मद,अतीक मोहम्मद,पीरू मोहम्मद,इरफान,
,मोहम्मद तौफीक,मोहम्मद अब्बास,भाया मोहम्मद,शराफत मोहम्मद,शाहिद मोहम्मद,राजु मोहम्मद,शकील मोहम्मद,जाहिद मोहम्मद,अमन मोहम्मद,कमालुद्दीन रँगरेज,शब्बीर मोहम्मद,सहित सैकड़ों जायरीन उपस्तिथ थे।