(शांति व्यवस्था का दिया संदेश)
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|आगामी पंचायत राज चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन व पुलिस द्वारा शनिवार को गंगापुर के पोटला और सहाड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने किया। इस दौरान एडिशनल एसपी बुधराज खटीक, डीवाईएसपी सुदर्शन पालीवाल, प्रशिक्षु RAS रजनीश भाकर, तहसीलदार कुलदीप कुमावत, थानाधिकारी पूरणमल मीणा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।