आरके पुरम में रामलीला का शंखनाद, पहले दिन दिखा राम जन्म का प्रसंग
आरके पुरम में रामलीला मंचन शुरू, राम जन्म और ताड़का वध प्रसंग का हुआ मंचन
कोटा।स्मार्ट हलचल|आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ।अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व महामंत्री गिरिराज गौतम ने बातया कि श्री रामलीला आयोजन समिति, आरके पुरम-ए, नया कोटा एवं नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रामलीला के पहले दिन धरती पुकार, भगवान श्रीराम के जन्म और ताड़का वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया।
प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि
कलाकारों ने प्रभावशाली संवादों और जीवंत अभिनय के माध्यम से धर्म की स्थापना, अधर्म के प्रतिकार और भगवान श्रीराम के अवतरण की कथा प्रस्तुत की। राम जन्म प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया, वहीं ताड़का वध के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित किया। आयोजन स्थल पर उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में अतिथि कुलदीप सनाढ्य तथा अतिथि पार्षद कीर्ति गौतम और पुरुषोत्तम यादव रहे। समिति के मुख्य संयोजक बालचंद फौजी, अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता, संयोजक चंद्रप्रकाश माहेश्वरी और सत्यप्रकाश शर्मा ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विष्णु नारायण शर्मा, मंडल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, पार्षद मंजू देवी विजयवर्गीय, सुमित्रा खींची और पूर्व पार्षद सोनू गौतम सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने आरती में भाग लेकर भगवान श्रीराम की वंदना की।