आजाद चौक में महापौर जसवंत कंवर व उपमहापौर राधेश्याम सोमानीव अतिथियों ने की रामायणजी की आरती, सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में शहर के आजाद चौक की रामलीला सनातन संस्कृति और श्रीराम के आदर्शों की अलख जगा रही है। मंच पर स्थानीय कलाकारों की साधना को अतिथियों ने सराहा। महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, भाजपा प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत बीलिया तथा श्रीराम मंडल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता सहित सदस्यों ने आरती की। महापौर व उपमहापौर ने कहा कि स्थानीय कलाकार रामलीला के माध्यम से सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं। श्रीराम मंडल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। ये आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर महावीर उपाध्याय, राजकुमार माली, राजकुमार लोहार, किशन चौधरी, रामअवतार शर्मा, चौन सिंह चौहान, बजरंग वैष्णव, मंगल मिश्रा, बनवारी माली और राजेश सेन सहित अतिथियों का रामलीला कमेटी की ओर से रामनाम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कमेटी के संरक्षक अशोक पोखरना, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद व्यास, कोषाध्यक्ष मोहन चौधरी, मुख्य निर्देशक नंदकिशोर जीनगर, रामगोपाल सोनी, देवेंद्र सिंह, दिनेश पंडित, कमल कसारा और अलका त्रिपाठी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मंजू पोखरना ने सभी अतिथियों का आभार जताया।