पंचम नवरात्रा में फल में कैला मिष्ठान में इमरती का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की। माताके18 अक्टूबर रविवार को लगेंगे छप्पन भोग
गंगापुर सिटी |स्मार्ट हलचल|नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्रा महोत्सव के तहत गुरुवार शाम 7:30 बजे से सजीव झांकीयौ में मां दुर्गा द्वारा भैरव वध कथा का सजीव चित्रण कर दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया भैरव का वध होने पर पश्चाताप हुआ और माता से क्षमा याचना करने पर माता ने भैरवनाथ को क्षमा कर आशीर्वाद प्रदान किया, अपना सेवक बनाया और अमरता प्रदान की इससे पूर्व माता के भजनों की श्रृंखला में महिला पुरुष भक्त जमकर झूमे नवदुर्गा महा आरती में आलोक गोयल एडवोकेट बाबूलाल सैमरदा वाले विनोद खंडेलवाल रमेश चंद शर्मा लवली मिश्र प्रहलाद शर्मा शैलेंद्र शर्मा अजय पाराशर कमलेश जोशी विष्णु गुप्ता महेश शर्मा हेमेंद्र बोहरा राधा मोहन गोयल प्रेमचंद आदि सहित उपस्थित सभी श्रद्धालु महिला पुरुष महा आरती में शामिल हुए माता रानी को महेंद्र मेडिकल एवं बंटी मेडिकल की ओर से कैले का भोग एवं राकेश मंगल की ओर से इमरती का भोग लगाकर सभी को प्रसादी वितरण की शुक्रवार प्रातः 8:00 सामूहिक नवदुर्गा पूजा में पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री एवं विद्वान पंडितो द्वारा नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी महालक्ष्मी देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई 11 विद्वान पंडितों द्वारा मां सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान प्रतिदिन चल रहा है आयोजन मंडल के अनुज शर्मा वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि शुक्रवार शाम 7:00 बजे से महिला भक्तों द्वारा डांडिया महोत्सव कार्यक्रम है एवं भक्तों के सहयोग से 18 अक्टूबर रविवार को नवदुर्गा को छप्पन भोग लगा कर प्रसादी वितरण की जावेगी उन्होंने नवदुर्गा पूजा एवं महोत्सव में अधिक से अधिक भक्तों को शामिल होने का आवाह्न किया