अलकेश पारीक जहाजपुर
जहाजपुर|स्मार्ट हलचल में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई है। पडेर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में सरपंच प्रत्याशी से जुड़े मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 74 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।परिवाद के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे चुनाव प्रचार के दौरान विवाद होने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता मंजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई
मामले को लेकर स्मार्ट हलचल ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को पांडेर थाने में एफआईआर संख्या 0125/2026 दर्ज की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक चेतन प्रकाश को सौंपी गई है।
अब मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
स्मार्ट हलचल की खबर का असर — मामला पहुंचा पुलिस कार्रवाई तक।