पार्षद बनते ही विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हुईं अनीता सुराणा, वार्ड नंबर 3 में निर्माण कार्य शुरू
माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल। नगर पालिका माण्डलगढ़ के वार्ड नंबर 3 में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता सुराणा की ओर से नाली निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। पार्षद बनने के बाद वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता देखने को मिल रही अनीता सुराणा की पहल से वार्ड में विकास कार्य शुरू होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में अन्य समस्याओं के समाधान की भी उम्मीद है।