माल्यार्पण और उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन, व्यास ने जताया वरिष्ठजनों का आभार
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|विप्र फाउंडेशन, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण व्यास (श्री रामभक्त वाले) की नियुक्ति से विप्र समाज में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और विप्र बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजजनों ने माल्यार्पण कर और उपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा फल-मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण व्यास ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, सत्यनारायण श्रीमाली, के.के. शर्मा, प्रमोद पालीवाल, नवीन शर्मा, दिनेश शर्मा, मधुसूदन पारीक, चितवन व्यास, तुलसीराम शर्मा, लोकेश तिवारी और लक्ष्मणलाल शर्मा सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विप्र फाउंडेशन परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अभिनंदन समारोह में तुलसीराम शर्मा, अभिषेक शर्मा, सूरज जोशी, शुभम सुखवाल, विशाल सुखवाल, देवेंद्र सारस्वत, हर्षित ओझा, रोहित शर्मा, मनोज काच्छवाल, अंशुल पुरोहित, शुभम व्यास, नारायण सुखवाल, मुकेश शर्मा, बालूराम व्यास, सुरेश व्यास, मोहन व्यास, नमन व्यास, अक्षत व्यास, विपिन टेलर, अंकित जगेटिया और आलोक बुटरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं विप्र बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान मातृशक्ति ने भी सहभागिता निभाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लक्ष्मीनारायण व्यास ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद तथा वरिष्ठजनों के स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। उनके लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि समाजसेवा, सामाजिक एकता और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से विप्र समाज की एकता को मजबूत करने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समाज के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन के मूल ध्येय ‘उन्नत समाज–समर्थ राष्ट्र’ को साकार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की गतिविधियों को व्यापक बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
व्यास ने विश्वास जताया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और मातृशक्ति के सहयोग से संगठन सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। अंत में उन्होंने समस्त विप्र बंधुओं, मातृशक्ति, युवा शक्ति और विप्र फाउंडेशन परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्नेह, सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपेक्षा की।