शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे लगेगा अमृत खीर का भोग

शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे लगेगा अमृत खीर का भोग

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। आश्विन शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर माण्डलगढ़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भगवान को अमृत खीर का भोग लगाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।इस अवसर पर बस स्टैंड स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में 60 किलो तथा किला चारभुजानाथ मंदिर में 50 किलो खीर का भोग लगाया गया साथ हि क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी अमृत खीर का भोग लगाकर धार्मिक आयोजन एव भजन कीर्तन किए जा रहे हैं।