कोठाज पंचायत में मदीना बानू सलीम खां कायमखानी की जीत से समर्थकों में खुशी, छगन गुर्जर को चुना उपसरपंच
आकोला (रमेशचंद्र डाड)
कोठाज। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास कितने मायने रखते हैं, इसकी मिसाल कोठाज पंचायत में देखने को मिली। यहां मदीना बानू सलीम खां कायमखानी ने तीन बार चुनाव में हार का सामना करने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार अपनी मेहनत, संघर्ष तथा ग्रामीणों के समर्थन से जीत हासिल कर ली।लगातार तीन चुनावों में हार के बाद भी जनसेवा का जज्बा बनाए रखने वाले मदीना बानू एवं सलीम खां कायमखानी के लिए यह जीत खास मायने रखती है। उनकी सफलता से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जीत के बाद उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पंचायत के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
चारभुजा नाथ के दरबार में टेका धोक
जीत के बाद मदीना बानू सलीम खां कायमखानी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोठाज स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
छगन गुर्जर को चुना उपसरपंच
पंचायत में उपसरपंच के चयन को लेकर भी गतिविधियां देखने को मिलीं। मदीना बानू सलीम खां कायमखानी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छगन गुर्जर को उपसरपंच के लिए चुना। इस चयन के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
कोठाज पंचायत में तीन बार हार का सामना करने के बाद मिली यह जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सफलता बताती है कि लगातार प्रयास, धैर्य और जनता के बीच विश्वास बनाए रखना राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।