राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच महिला मोर्चा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनीं कीर्ति भलावी

महिला सशक्तीकरण, आदिवासी समाज की एकता और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी; राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार ने की नियुक्ति

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने संगठनात्मक विस्तार और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए कीर्ति भलावी को महिला मोर्चा का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार की ओर से की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में महिला मोर्चा को मजबूती मिलेगी और आदिवासी समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उनके अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मीणा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रीति भलावी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना है।

महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर

नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति भलावी से उम्मीद की गई है कि वे दिल्ली में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगी। इसके साथ ही महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। संगठन के विस्तार के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार ने विश्वास जताया कि प्रीति भलावी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए दिल्ली प्रदेश में महिला मोर्चा को नई दिशा देंगी।

संगठन की ओर से कीर्ति भलावी को नियुक्ति पर बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।