बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 28 अक्टूबर को राजस्थान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान ने राजस्थान सरकार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शिशु पालना गृह सहायिकाओं के समस्त बकाया भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग की है।प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्य कर रही हैं, लेकिन लंबे समय से विभिन्न प्रकार के भुगतान बकाया होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं व शिशु पालना गृह सहायिका का अगस्त एवं सितंबर 2026 का केंद्र सरकार की ओर से बकाया मानदेय शीघ्र खातों में जमा करवाया जाए।
2. अप्रैल 2025 से अक्टूबर 2026 तक की बकाया पोषण ट्रैकर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए।
3. अक्टूबर 2025 से मई 2026 तक की बकाया मोबाइल रिचार्ज राशि जारी की जाए।
4. जनवरी 2024 से अक्टूबर 2026 तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए।
5. अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक की सामुदायिक कार्यक्रम (CB) की बकाया राशि का भुगतान करवाया जाए।
6. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शिशु पालना गृह सहायिकाओं का मानदेय प्रत्येक माह की 10 तारीख तक खातों में जमा किया जाए।
7. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय एकमुश्त जमा करवाया जाए।
शाहिदा खान ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी सीमित मानदेय में अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हुए विभाग की योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही हैं। इसके बावजूद समय पर भुगतान नहीं होना उनके साथ अन्याय है।
उन्होंने राजस्थान सरकार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से मांग की कि सभी बकाया भुगतान जल्द से जल्द जमा किया जाए
ज्ञापन देने वालो में पूजा जोशी संगीता शाक्य वाल यासमीन ममता ग्वारिया शामिल थी