Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजेसीआई जॉन—5 की मल्टी एल ओ मीट सम्पन्न

जेसीआई जॉन—5 की मल्टी एल ओ मीट सम्पन्न

जेसीआई नेशनल वाइस प्रेसिडेंट गुरदित सिंह साहमे की आधिकारिक यात्रा
कोटा 10 क्लबों को जांचा और सेवा कार्यों को सरहाया
कोटा को स्थाई प्रोजेक्ट दे जेसीआई — सहामे

कोटा। स्मार्ट हलचल/जेसीआई युवा सदस्यों को नेतृत्व कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। संगठन के सदस्य को स्थानीय और वैश्विक स्तर की सामाजिक सुधारों,योजनाओं और विकास में साझेदार बनते है। संगठन व्यक्तिगत विकास पर भी जोर देता है,यह बात जेसीआई नेशनल वाइस प्रेसिडेंट गुरदित सिंह साहमे उनकी कोटा में मल्टी एलओ मीट के दौरान कही।
जेसीआई कोटा के अध्यक्ष मल्टी एलओ मीट के चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि गुरदित सिंह साहमे ने बैठक मे कोटा के 10 जेसीआई क्लबों के कार्यों की समीक्षा की उनके सेवा कार्यों का आकलन किया और सरहाया। इस बैठक में जोन प्रेसिडेंट जेसी विभोर लोधा,कॉर्डिनेटर श्रेयांश सिसोदिया,पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी,योगेश चांडक,नम्रता जोशी एवं सम्पूर्ण कोटा के दस चैप्टर्स के अध्यक्ष एवं उनकी टीम मौजूद रहीं।

स्थाई प्रोजेक्ट लाए क्लब
मुख्य अतिथि नेशनल वाइस प्रेसिडेंट गुरदित सिंह साहमे ने अपने उद्बोधन में क्लब के विभिन्न सेवाकार्यों को परखा ओर प्रशंसा की साथ ही सलाह देते हुए उन्होंने कोटा के क्लबो को स्थाई प्रोजेक्ट लानी की सलाह दी उन्होंने कहा कि आप कोटा के 10 क्लब नहीं अपितु जेसी आॅफ कोटा हो आप सभी कोटा के विकास के लिए स्थाई प्रोजेक्ट लेकर आए।

सदन के समक्ष रखे सेवा कार्य
बैठक में सभी क्लब   के अध्यक्षो ने अपने सेवा कार्य को सदन के समक्ष रखा। जेसीआई कोटा ने अध्यक्ष व मल्टी एलओ मीट के चैयरमैन
जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष उन्होने महिला सशक्तिकरण,स्वच्छ भारत अभियान,रक्तदान,पौधारोपण,स्वास्थ्य परिचर्चा,सेहत जागरूकता हेतु साइकिल रैली,अन्न संरक्षण और गुरु वंदना सहित कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर जन सामान्य की मदद हेतु हाथ बढ़ाये।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES