विधायक आक्या ने भदेसर के विभिन्न वार्डोे में भाजपा प्रत्याशीयो के समर्थन में की जनसभाएं

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को पंचायत समिति भदेसर क्षैत्र के विभिन्न ग्रामो का सघन दौरा कर जिला परिषद वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी व पंचायत समिति भदेसर के विभिन्न वार्डो में भाजपा प्रत्याशीयो के समर्थन में जनसभाएं की।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उसी के तहत राजस्थान में प्रत्येक क्षैत्र मे तीव्र गति से विकास कार्य कराये जा रहे है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाया जा रहा है। सरकार किसानो के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ किसानो को मिल रहा है। विधानसभा क्षैत्र के प्रत्येक गांवो में पर्याप्त विकास के कार्य कराये जा रहे है। उन्होनें ग्रामवासियों से भाजपा प्रत्याशीयो के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया।
अपने दोरे के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जिला परिषद वार्ड नम्बर 21 से भाजपा प्रत्याशी सुगनाबाई रेबारी, पंचायत समिति वार्ड नम्बर 18 सुखवाड़ा व पंचदेवला से भाजपा प्रत्याशी रतनलाल गाडरी, वार्ड नम्बर 19 कन्नौज व आंतरी से भाजपा प्रत्याशी हरीश सामरिया, वार्ड नम्बर 17 नाहरगढ़ व आंतरी से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम भील, वार्ड नम्बर 16 धीरजी का खेड़ा व भालुण्डी से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह, वार्ड नम्बर 15 भदेसर व गांगागुढा से भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा के समर्थन में जनसभाएं की।
इस अवसर पर श्रवण सिंह राव, मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, सुरेश जैन, अर्जुन सिंह चुण्डावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, प्रदीप सिंह नाहरगढ, रोहिताश्व जाट, अर्जुन लाल रेबारी, गोटू लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।