विधायक आक्या ने विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को किया संबोधित

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को पंचायत समिति क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने ग्राम एराल, गढवाडा, सेगवा, बिलिया खेडा एवं घोसुण्डा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।