आकोला (रमेश चन्द डाड)
स्मार्ट हलचल|कोटडी़ ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जगदीश नारायण मीणा ने राउमावि उदलियास का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीबीईओ महोदय द्वारा प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा जीवन में सफलता के मूल मंत्र विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। विद्यालय के रिकॉर्ड्स का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर, अध्यापक दैनंदिनी रजिस्टर, विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर, आदि मुख्य रहे। शौचालय तथा विद्यालय परिसर स्वच्छता, कंप्यूटर लेब, मिड डे मिल आदि का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन कर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नियमित रूप से पाठ्यक्रम पूर्ण करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने, कमजोर विद्यार्थियों पर कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने और शालादर्पण रैंकिंग बिंदुओं पर समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने सीबीईओ महोदय का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय में संचालित गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के संचालन और कार्यशैली पर सीबीईओ महोदय द्वारा स्टाफ की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।