लाडपुरा चौराहे पर दिवाली पर वाहनों को संवारने के लिए सजे मार्केट

लाडपुरा चौराहे पर दीपावली को लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट गाड़ियों को सजने संवरने के लिए तैयार

शिव जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|दीपावली के चलते कस्बे के चौराहे पर दुकानें सज गई। बाजारों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। कोटा-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 एवं भीलवाड़ा-लाडपुरा एनएच-758 पर स्थित लाडपुरा चौराहे पर दीपावली को लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट गाड़ियों को सजने संवरने के लिए तैयार है। दूरदराज से वाहन स्वामी एवं वाहन चालक अपनी बड़ी ट्रकों एवं ट्रोलो को सजाने के लिए यहां लाते है। दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां का बाजार स्थित होने से बिक्री अच्छी है और दुकानदारो में उत्साह है। कस्बे व क्षेत्र में दीपावली पर्व को लेकर दुकानें सजने लगी है। खरीदारी को लेकर ऑटो मार्केट में धीरे धीरे लोगों की आवा जावी बढ़ रही है। कस्बे में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई। चौराहे पर गाड़ियों की काफी भीड़ देखी गई।