लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के इंद्रगढ़ में श्री राम चौराहा पर स्थित इन्द्रगढ़ शमशान घाट मुक्तिधाम मे चिताओं से छेड़छाड़ करने व मुक्तिधाम से अस्थिया चोरी होने के मामले को लेकर आरोपियों पर कड़ी करवाई की मांग की लेकर सर्व हिंदू समाज द्वारा शुक्रवार दोपहर को इन्द्रगढ़ थानाधिकारी दिनदयाल वैष्णव को ज्ञापन दिया गया|ज्ञापन मे बताया गया की मंगलवार को प्रातः स्टेट बैंक के पास निवासी रमेश चंद्र महावर का स्वर्गवास होने के बाद में उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मुक्तिधाम इन्द्रगढ़ में किया गया था उसके बाद बुधवार को सुबह सुभाष गली इन्द्रगढ़ निवासी प्रहलाद किशोर जैन का स्वर्गवास होने के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्ति धाम इन्द्रगढ़ पर किया गया एवं बुधवार दिन में एक अज्ञात लावारिस शव का भी अंतिम संस्कार मुक्तिधाम इन्द्रगढ़ में किया गया
गुरुवार को सुबह जब प्रहलाद किशोर जैन परिजन तीये की रस्म अस्थिया चुनने के लिए मुक्तिधाम पहुँचे तो उन्हें चिता की राख व अस्थियां इधर-उधर बिखरी हुई मिली एवं कुछ अध जला भाग चिता से कुछ दूर मिला जिससे परिजनों ने चिता से छेड़छाड़ व अस्थियां चोरी का आरोप लगाया थोड़ी देर में सूचना मिलने पर सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाज के लोग मुक्तिधाम पर जमा हो गए एवं इस निंदनीय अपराध की निंदा की जिससे सर्व हिन्दू समाज में रोष व्याप्त हो गया
सर्व हिंदू समाज इन्द्रगढ़ द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से थाना अधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बताया गया है कि इस प्रकार के कृत्य से हिंदू समाज की भावना आहत हुई है आगे इस प्रकार की कोई घटना नहीं होना चाहिए साथ ही मुक्तिधाम में जो अवैध साधु और अघोरी रह रहे हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से मुक्तिधाम से हटाया जाए अगर आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व हिंदू समाज आंदोलन करेगा
ज्ञापन देने के दौरान सर्व हिंदू समाज के सैकड़ो लोग एवं परिजन शामिल रहें।