ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत देवरी में इस बार हुए पंचायत राज चुनाव 2026 में एक युवा प्रत्याशी ने विजय हासिल कर सरपंच की बागडोर संभाली। संभवतया पहली बार देवरी में इतने कम उम्र के युवा को सरपंच बनने का अवसर मिला है।
चुनाव परिणामों के पश्चात देवरी के सरपंच युवा प्रत्याशी प्रकाश गुर्जर ने 696 मत प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवी लाल को पीछे छोड़ते हुए सरपंच पद पर विजय हासिल की। उपसरपंच पद पर भेरू लाल भील निर्वाचित हुए। प्रकाश गुर्जर की जीत में गांव के युवाओं की एकजुटता और सामूहिक मेहनत की अहम भूमिका रही। चुनाव के दौरान युवाओं ने अच्छा सहयोग दिया।
जीत के बाद नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश गुर्जर एवं उपसरपंच भेरू लाल भील का ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कमल जांगिड़, कान्हा सेन, राधेश्याम गुर्जर, कमल गुर्जर, लवित मेघवाल, अशोक गुर्जर, दिनेश गुर्जर, सोनू जगा, रामरतन कुमावत, चंद्र सिंह, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे। सभी ने युवा सरपंच से देवरी ग्राम पंचायत का समुचित विकास करने एकता के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की आशा जताई।