चतुर्थ चरण मतदान टोंक पुलिस का सख्त पहरा एसपी, ने जवानों को किया अलर्ट

भरत देवड़वाल

चुनाव में गड़बड़ी की तो खैर नहीं एसपी रोशन मीणा का श सख्त निर्देश

टोंक। स्मार्ट हलचल|राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए टोंक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसपी रोशन मीना ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें। मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मी निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं।

एसपी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, सूचना तंत्र मजबूत रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।