(रमेश चंद्र डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल|स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र बीगोद में क्षतिग्रस्त टूटी फूटी हुई नालियां अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र के वार्ड नम्बर 7 एवं 8 में लम्बे समय से क्षतिग्रस्त टूटी फूटी नालियों का दुरूस्तीकरण नहीं होने से वाहन चालकों को दुर्धटना का खतरा बना है।स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर के पास नालिया क्षतिग्रस्त है।इसी तरह जैन स्थानक मार्ग पर भी नालियों की हालत खराब है। क्षैत्र मे नालियों को दुरूस्ती करण हेतु पूर्व मे भी करीब 4 माह पहले नगरपालिका प्रशासक को अवगत कराया था। लेकिन उस ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। जिससे अस्त व्यस्त टूटी फूटी हुई उक्त क्षैत्र की नालियों में गंदा पानी भरा रहता है।
स्थानीय नगरपालिका के
नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को भी अभी तक गली मोहल्लों की नालियों की बदहाल अवस्था पर ध्यान देने का समय नहीं मिला है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है स्थानीय नगरपालिका क्षैत्र की गली मोहल्लों की सड़को एवं नालियों का जन प्रतिनिधी निरीक्षण कर दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र शुरू करावे । नागरिकों का कहना है कि दीपावली पर मुख्य बाजार , मुख्य सड़क मार्ग पर विधुत रोशनी से रौनक रही। गली मोहल्लों की बदहाल सड़को एवं नाले, नालियों की बदहाल अवस्था पर ध्यान नहीं गया।। बाजार एवं गली मोहल्लों के मार्ग वैसे ही यहां सकडे हैं। नालियों को दुरूस्त करने एवं व्याप्त अतिक्रमण को हटा कर नालियों को खुली कर देने से भी गलियों के मार्ग में आवाजाही में कुछ परेशानी कम हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया है कि नालों एवं नालियों से अतिक्रमण हटाने से भी नाले एवं नालियों की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो सकती है। दीपावली पूर्व नगरपालिका की बैठक में भी क्षतिग्रस्त सड़क एवं नालियों की मरम्मत पर भी चर्चा हुई लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। शीघ्र नालियों का दुरूस्ती करण कार्य शुरू करने हेतु मांग की गयी है।