देईखेड़ा की बेटी हेमलता बनीं तीरथ पंचायत की सरपंच, गांव में हुआ भव्य स्वागत

डायरेक्टर से सरपंच तक का सफर तय कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा की बेटी हेमलता के तीरथ पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच बनने पर सोमवार को गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।हेमलता ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए पहले जिला परिषद डायरेक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई। वह तीरथ-मेहराना क्षेत्र की दो पंचायतों से जिला परिषद डायरेक्टर रह चुकी हैं। अब सरपंच पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में एक और उपलब्धि हासिल की है।

देईखेड़ा की बेटी के सरपंच बनने पर गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि हेमलता नई जिम्मेदारी के साथ पंचायत के विकास, जनहित और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेंगी।

स्वागत समारोह में संजय कुमार मीणा, मुकेश, हेमंत, मांगीलाल, गोवर्धन, शिवराज, जुगराज, अजय एवं पवन सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हेमलता को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।