प्रधानाचार्य आशा बारेसा ने बताया संविधान का महत्व; अनुच्छेद 326, सोशल मीडिया की भ्रांतियों से बचने व प्रलोभन रहित मतदान पर हुई चर्चा, दिलाई गई मतदाता शपथ
नून्द्री मेन्द्रा तान
(स्मार्ट हलचल)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नून्द्री मेन्द्रा तान में संविधान दिवस मनाया गया एवं संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मताधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिक मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
संविधान का महत्व, अनुच्छेद 326 और नैतिक मतदान पर दी गई जानकारी
प्रधानाचार्य आशा बारेसा ने संविधान के बारे में बताते हुए संविधान का महत्व बताया तथा संवैधानिक वोट देने का अधिकार और नैतिक मतदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। व्याख्याता दीपिका सिंगारिया ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 326 में 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को जाति, धर्म, शिक्षा, अमीर-गरीब के भेद के बिना समान वोट का अधिकार है।
पंचायत शिक्षक जगदीश मेघवाल ने बताया कि सोशल मीडिया की भ्रांतियां और गलत जानकारी से बचें। किसी के दबाव या प्रलोभन में आकर मतदान न करें; एक स्वच्छ छवि वाला ईमानदार पढ़ा-लिखा उम्मीदवार ही अच्छी सरकार बना सकता है। इसके पश्चात मतदाता की शपथ दिलाई गई।
🛑 संविधान दिवस आयोजन : मुख्य बिंदु
- स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नून्द्री मेन्द्रा तान।
- मुख्य विषय: संविधान का महत्व, अनुच्छेद 326 के तहत समान मताधिकार व नैतिक मतदान।
- शपथ: कार्यक्रम के दौरान मतदाता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशा बारेसा, व्याख्याता दीपिका सिंगारिया, पंचायत शिक्षक जगदीश मेघवाल के साथ राजेश त्रिपाठी, रामनिवास बालोटिया, मनोहर लाल सोलंकी, कैलाश कुमावत, विष्णु दत्त, मीनाक्षी छीपा, अरूणा बारेसा, सरोज ढाका, स्नेहलता जैन, ललिता पंवार और राजकुमारी आदि उपस्थित थे।