भीलवाड़ा जिला प्रमुख कैलाश मीणा की कल निकलेगी भव्य स्वागत रैली, रास्ते में जगह-जगह होगा अभिनंदन

भीलवाड़ा से शुरू होकर बिगोद, मांडलगढ़, बिजौलिया होते हुए तिलस्वां कांश्या पहुंचेगी रैली, स्वागत की तैयारियों में जुटे समर्थक

✍️ राकेश मीणा

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|नवनियुक्त जिला प्रमुख कैलाश मीणा के सम्मान में रविवार को भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी। रैली को लेकर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रमुख के स्वागत के लिए भीलवाड़ा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं।स्वागत रैली भीलवाड़ा से रवाना होगी। इसके बाद विभिन्न कस्बों और गांवों से गुजरते हुए तिलस्वां कांश्या पहुंचेगी। निर्धारित मार्ग में जगह-जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और ग्रामीणों की ओर से कैलाश मीणा का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इन स्थानों से गुजरेगी स्वागत रैली

रैली का मार्ग भीलवाड़ा से शुरू होकर सुवाईपुर, बनका खेड़ा, बिगोद, मांडलगढ़, लाडपुरा, आरोली, सलावटिया और बिजौलिया होते हुए तिलस्वां कांश्या तक रहेगा।

रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। समर्थकों की ओर से स्वागत द्वार सजाने, माल्यार्पण और पुष्पवर्षा की तैयारियां की जा रही हैं।

नवनियुक्त जिला प्रमुख कैलाश मीणा के सम्मान में आयोजित इस स्वागत रैली को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भी अपने जनप्रतिनिधि के स्वागत को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

रविवार को भीलवाड़ा से तिलस्वां कांश्या तक स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला चलेगा।