समुत्कर्ष समिति एवं वंदे मातरम् सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक में हुआ आयोजन; 11 रक्तदाताओं ने लिया भविष्य में भी रक्तदान का संकल्प
उदयपुर (स्मार्ट हलचल)समुत्कर्ष समिति, उदयपुर एवं वंदे मातरम् सेवा संस्थान ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से रविवार को 24वें ‘समुत्कर्ष रक्तदान सेवा’ शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन रक्तदान प्रकल्प संरक्षक हृदयेश पालीवाल की स्मृति में उदयपुर स्थित महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में संपन्न हुआ।
युवाओं व स्वयंसेवकों ने लिया भाग, मौली-तिलक से हुआ स्वागत
समिति की रक्तदान प्रकल्प संयोजिका निर्मला मेनारिया ने बताया कि शिविर में चिकित्सकीय सहयोग डॉ. देवज्ञा एवं डॉ. मानवेन्द्र तथा नर्सिंग ऑफिसर ज्योति आमेटा व खुश व्यास का रहा। सह-संयोजक गिरीश चौबीसा ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रारंभ हुए शिविर में नागरिकों और महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा 11 रक्तदाताओं ने भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखने का संकल्प लिया। पूर्व में आयोजित 23 शिविरों के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। समिति अध्यक्ष संजय कोठारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश शर्मा, संदीप आमेटा व पीयूष दशोरा ने मौली बांधकर व तिलक लगाकर रक्तदाताओं का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए।
नियमित रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल
शिविर में सोहन लाल सालवी ने 52वीं बार, दुर्गा शंकर श्रोत्रिय ने 48वीं, खुश्वेंद्र सिंह अधिकारी ने 32वीं, संस्कृतविद मानाराम चौधरी ने 17वीं तथा दीपांशु सेन ने 8वीं बार रक्तदान किया। वहीं लोकेश जोशी, शिवशंकर खण्डेलवाल, अभय, तरुण शर्मा, दिशांत सिंह अधिकारी एवं हिमांशु चौबीसा ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर चैनशंकर दशोरा, नरेन्द्र सिंह राजपूत व आर्य सत्यप्रिय सहित समुत्कर्ष एवं वंदे मातरम् संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।