काछोला 14 अप्रैल-स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ति पर अंबेडकर मंच के तत्वावधान में महुआ, खजूरी व खटवाडा वाहन रैली व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता काछोला प्रशासक रामपाल बलाई,अतिविशिष्ट अतिथि वंश प्रदीप सिंह सोलंकी व मुख्य अतिथि अभय सिंह बैरवा सीआईडी ऑफिसर,एडवोकेट कन्हैया लाल बैरवा,डॉ एन के सोनी,राजेन्द्र सिंह सोलंकी,हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी सहित आदि अतिथि थे।मुख्य अतिथि अभय सिंह बैरवा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों का अनुसरण करके समाज और राष्ट्र का कल्याण किया जा सकता है। डॉ एन के सोनी ने समाज को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक एकता को मजबूत करने की बात कही। सभी अतिथियों का स्वागत अंबेडकर मंच के अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा,राजेन्द्र रेगर, चांद मल रैगर,प्रेम चंन्द रेगर, राजमल रैगर, ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच अध्यक्ष मनीष मेघवंशी ने कहा कि बाबा साहब ने कहा कि था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। इसका मतलब है कि शिक्षा शेरनी के दूध की तरह शक्तिशाली और सशक्त है, शिक्षा से हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की ताकत और आत्मविश्वास मिलता है। संचालन राजमल रेगर ने किया। विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अभय सिंह बैरवा, अध्यक्षता प्रशासक रामपाल बलाई, अति विशिष्ट अतिथि वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष मनीष कुमार मेघवंशी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद रैगर, सत्यनारायण मेघवंशी,संयोजक दुर्गा लाल बैरवा, एडवोकेट कन्हैया लाल रैगर, राजेंद्र सिंह सोलंकी,ब्रह्मा लाल कंजर, डॉ एन के सोनी,अब्दुल सलाम रंगरेज, राजेंद्र कुमार रैगर, चांदमल रैगर,लोकेश कुमार खटीक, महेंद्र मेघवंशी,हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी, मोहम्मद शाबिर रँगरेज,,राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) प्रदेश प्रभारी राजमल रेगर, ओमप्रकाश खटीक, रामलाल मेघवंशी, रमेश चंद्र रैगर, मीडिया प्रभारी असलम रंगरेज, अभिषेक मेघवंशी, राधेश्याम कंजर, किशन साहू, रतन लाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, दिलखुश जाट, मांगी लाल, मुकेश कुमार बैरवा, रामलाल मेघवंशी खजुरी,रामलाल रैगर, आशा राम रैगर, कमल बैरवा, शिवराज रैगर, मुकेश कुमार रैगर, गोपाल लाल बैरवा, कैलाश बैरवा, सांवर लाल बैरवा, सहित सैंकड़ों बाबा साहब के अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजमल रैगर अध्यापक ने किया।
