शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड वैर के द्वारा समरसता कार्यक्रम स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं वर्षगांठ पर सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं योगेश कुमार व्याख्याता रहे। अतिथियों ने मां शारदे एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प दीप एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई सर्वप्रथम योगेश कुमार बर्मा व्याख्याता द्वारा समरसता कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तृत जानकारी दी तथा उनके पद चरणों पर चलने का आवाह्न किया मुख्य अतिथि मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा संगठन की रीति नीति एवं शिक्षक हितों में संघ के द्वारा किए जाने वाले वर्ष पर्यंत कार्यों व सदस्यता अभियान पर विस्तार से अपना पाथेय प्रदान किया उसके बाद में अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का अभिवादन कर कार्यक्रम का शांति मंत्र द्वारा समापन किया गया तथा संचालन राम सिंह गुर्जर मंत्री अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड वैर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मनमोहन शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा योगेश कुमार वर्मा राम सिंह गुर्जर हुकम सिंह अंबेश राकेश कुमार मीणा नवीन कुमार शर्मा लक्ष्मी नारायण मीणा हरेंद्र तंवर विजय सिंह गुर्जर मनोज कुमार साहब सिंह मीणा रघुवीर सिंह सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
