संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत

स्मार्ट हलचल: धर्म-कर्म / आस्था

निम्बाहेड़ा | स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा सेन समाज नगर चौखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से हुआ भव्य स्वागत

मंगलवार सायं जब शोभायात्रा चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने हॉस्पिटल के पास पहुंची, तो वहां राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत श्री सेन जी महाराज के चित्र पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल एवं क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में शामिल सेन समाज के सभी बंधुओं को संत श्री सेन जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा समाज की एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव की जमकर सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम में इन कांग्रेसजनों की रही मौजूदगी:

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली, एनएसयूआई ब्लॉक कांग्रेस भंवर सिंह शक्तावत, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल, आईटी सेल सहसंयोजक ललित पंचोली, पूर्व पार्षद उदयराम पहाड़िया, शांतिलाल लाडना, कालू कुमावत, राजेश सांड, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, यू.एस. शर्मा, संजय उपाध्यक्ष, विकास धाकड़, सुरेश मीणा, सोनू अहीर, राजू चारण, राकेश लाडना एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।