बीगोद@ स्मार्ट हलचल|जोजवा गांव में युवक ने पहले ही प्रयास में आरपीएससी व्याख्याता परीक्षा पास कर ली। त्रिवेणी चौराहा स्थित आर्यन स्टेडी सेंटर पर जोजवा निवासी चेतन शर्मा ने पढ़ाई की और 46वीं रैंक लेकर अंतिम सूची में स्थान प्राप्त किया। आर्यन स्टेडी सेंटर के संचालक प्रभु योगी ने बताया कि स्टडी सेंटर पर पढ़ाई कर एक दर्जन से अधिक स्टूडेंट का सरकारी भर्तियों में चयन हो चुका है। शांत,सुंदर और सभी सुविधाओं से बना, आर्यन स्टेडी सेंटर, स्टूडेंट की पहली पसंद बना हुआ है।
