उदयपुर 15 अप्रैल|स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ,रेसला उदयपुर की ओर से जिले के नए कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल का स्वागत अभिनन्दन किया गया।रेसला जिला मंत्री ऋषिकेष डी गामोट के अनुसार शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर रह चुके उदयपुर जिले के नए कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल का रेसला की ओर से अपर्णा ओढ़ाकर बुके भेंट कर अभिनन्दन किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा जिले की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों यथा प्रवेशोत्सव आदि पर चर्चा की गई।
गया । इस अवसर पर रेसला मण्डल उपाध्यक्ष ललित आमेटा, जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार चौबीसा, कोषाध्यक्ष दिनेश डांगी ,प्रतिनिधि मनोज कुमावत, त्रिभुवन चौबीसा आदि उपस्थित रहे।
