बन्शीलाल धाकड़
स्मार्ट हलचल|कनेरा उप तहसील कस्बे के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञानज्योति माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई। विद्यालय की सुनीता भांभी ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर व महिला शिक्षा को अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले जयंती पर विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारती , अक्षिता, दिव्या, प्रखर, हर्षिता, कमलेश, दिव्या, यशबाला, आदित्य, अभिलाषा, आयुष , भारती धाकड़ ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्ष में एवं विद्वता पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में अभिलाषा धाकड़ प्रथम, दिव्या द्वितीय, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुमन जैन, मोहित मोची, देवाशीष, रत्नेश शर्मा, धर्मेश धाकड़, अंकित वैष्णव, कन्हैयालाल जोगणिया, अंजलि छिपा, तरुणा, रिंकू धाकड, कविता पासी ,कविता टेलर, अनुराधा धाकड़, पूजा छिपा ,आशा, तृप्ति बैरागी,टीना कंवर, इंदिरा बाई ,विद्या देवी सहित भैया बहन उपस्थित थे।
