सीबीएसई 10 वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित,केंद्रीय विद्यालय की छात्रा हिमांशी राठौड़ ने 83% अंक किऐ प्राप्त

बूंदी- स्मार्ट हलचल|केंद्रीय विद्यालय की छात्रा हिमांशी राठौड़ ने सीबीएसई 10 वी बोर्ड परीक्षा में 83% नम्बर प्राप्त कर सफलता हासिल की। जब हमारे संवाददाता ने हिमांशी राठौड़ से इतने अच्छे अंक प्राप्त करने के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने इसे नियमित पढ़ाई ओर बडी बहनों का सहयोग बताया। हिंमाशी ने बताया कि समय-समय पर मेरी बहनों ने मुझे पढाई के समय मेरा होसला बढ़ाया ओर सही मार्ग दर्शन दिया। जिससे मै इतने अच्छे अंक लाने में सफल हो पाई, इसलिए मैं इसका श्रेय मेरी दोनों बहनों उषिका राठौड़ ओर तृप्ति राठौड़ को देती हूं। हिमांशी ने बताया कि वो टेक्निकल लाइन में जाकर एन्जिनियर बनना चाहती है।